छग के प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए, दर्शन अस्थायी रूप से बंद

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आस्था के प्रमुख केंद्र दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। देर रात हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे बने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद माता दंतेश्वरी के सोने और चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में नाराजगी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें चोर कैद हुआ है। साथ ही चोरों की आवाजाही का पता लगाने के लिए शहर के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मंदिर पहुंची है। टीम टूटे ताले, दरवाजे और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जांच प्रक्रिया के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए दंतेश्वरी मंदिर के कपाट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J