दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना: “सॉरी मम्मी-पापा” लिखकर 16 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक मामला सामने आया है। “सॉरी मम्मी-पापा” लिखकर एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित बौद्ध कुटीर के पास की है। किशोरी अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। परिजनों ने जब उसे आवाज दी और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलकर देखा। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Durg Mohan Nagar Girl Suicide Case With Suicide Note

सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेजा। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

मृतका की पहचान निष्ठा गोस्वामी (16 वर्ष) के रूप में हुई है। सुसाइड नोट में निष्ठा ने सिर्फ “सॉरी मम्मी-पापा” लिखते हुए अपने इस कदम के लिए माता-पिता से माफी मांगी है। हालांकि नोट में आत्महत्या के किसी स्पष्ट कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किशोरी किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक या अन्य किसी परेशानी से गुजर रही थी या नहीं।

इसके साथ ही पुलिस निष्ठा की स्कूल लाइफ, दोस्तों और हालिया गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मोहन नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J