दुर्ग में पुलिस का सख्त पहरा! एक ही रात में 64 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों की नींद उड़ी!140 से ज्यादा बदमाश-संदिग्ध चेक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया। 07 जनवरी 2026 की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक दुर्ग पुलिस ने सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर काम्बिंग गश्त चलाकर 64 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

यह काम्बिंग गश्त वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और राजपत्रित अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग में थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और संदिग्ध लोगों को समझाइश देना था।

Durg Police Combing Gashat 64 Warrant Arrest Image

गश्त के दौरान पुलिस ने कुल 64 वारंटियों की तामीली की। इनमें 24 स्थायी वारंटी शामिल थे, जिनमें दुर्ग और सुपेला से 5-5, जामुल से 4, मोहन नगर और भिलाई नगर से 3-3, जबकि भिलाई भट्टी, नेवई, वैशाली नगर और कुम्हारी से 1-1 वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा 40 फरार वारंटियों को भी पकड़कर जेल भेजा गया। इनमें सुपेला से 6, पद्मनाभपुर और नेवई से 4-4, दुर्ग, पुलगांव, भिलाई नगर, स्मृतिनगर, खुर्सीपार और कुम्हारी से 3-3, जबकि मोहन नगर, भिलाई भट्टी, वैशाली नगर और पुरानी भिलाई से 2-2 आरोपी शामिल हैं।

काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 102 गुण्डा बदमाशों और 39 निगरानी बदमाशों की भी जांच की। सभी को मौके पर समझाइश देते हुए अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।

रात्रि में बेवजह घूम रहे 60 संदिग्ध लोगों से भी गहन पूछताछ की गई और उनकी पहचान की पुष्टि की गई। पुलिस ने उन्हें कानून का पालन करने की समझाइश दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूरी योजना और समन्वय के साथ चलाया गया, जिसमें नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी से गश्त प्रभावी रही और किसी भी प्रकार की चूक नहीं हुई।

अधिकारियों का कहना है कि ऐसी रात्रिकालीन गश्त से न केवल वारंटियों की गिरफ्तारी होती है, बल्कि अपराधियों में डर भी पैदा होता है। इससे शहर की कानून व्यवस्था मजबूत होती है और आम नागरिकों को राहत मिलती है।

इस अभियान को स्थानीय नागरिकों ने भी सराहा और कहा कि लगातार इस तरह की कार्रवाई से दुर्ग शहर में अपराध पर नियंत्रण संभव है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J