दुर्ग से मायके जा रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत: भखारा-कौही रोड पर हाईवा की चपेट में आई एक्टिवा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग ,एक सामान्य सफर अचानक काल बन गया। दुर्ग जिले के पाटन-भखारा (कुरूद) मार्ग पर ग्राम कौही के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही जान चली गई। वे अपने मायके जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में जान गंवाने वाली शिक्षिका की पहचान मधुबाला चंद्राकर (48 वर्ष) के रूप में हुई है। वे कुरूद की निवासी थीं और ग्राम बगौद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

Durg Teacher Road Accident Highwa News Image

जानकारी के अनुसार, मधुबाला चंद्राकर अपने एक्टिवा वाहन क्रमांक CG05 AG 1468 से अपने मायके ग्राम आमालोरी जा रही थीं। जब वे ग्राम कौही के पास एक मोड़ पर पहुंचीं, तभी तेज गति से आ रहे एक हाईवा ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके पर ही रुक गया। घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षिका को पाटन शासकीय अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गई हैं, जबकि उनके पति किसान हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J