यह दर्दनाक मामला हरियाणा के फरीदाबाद स्थित झाड़सेंतली गांव का है। यहां रहने वाली साढ़े चार साल की बच्ची वंशिका को उसके ही पिता कृष्णा जैसवाल ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
मृतका बच्ची की मां रंजीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल झाड़सेंतली गांव में किराये पर रह रहे थे। पति-पत्नी दोनों निजी कंपनी में काम करते हैं।
घटना वाले दिन बुधवार 21 जनवरी को रंजीता काम पर गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो उसकी मासूम बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। महिला ने साफ आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या उसके पति ने ही की है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जांच में सामने आया कि दिन के समय पत्नी काम पर जाती थी, जबकि आरोपी रात में ड्यूटी करता था। दिन में बच्चों की देखरेख आरोपी पिता ही करता था और वह अपनी बेटी को घर पर पढ़ाता भी था।
21 जनवरी को आरोपी ने अपनी बेटी को 50 तक गिनती लिखने के लिए कहा, लेकिन बच्ची गिनती नहीं लिख पाई। इसी बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने मासूम को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी जान चली गई।
फिलहाल पुलिस आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



