भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,गरियाबंद जिले में आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा डांस कार्यक्रम ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। अर्धनग्न डांस और खुलेआम पैसे लुटाने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मामला गरियाबंद के उरमाल गांव का है, जहां युवा समिति द्वारा 6 दिवसीय ऑर्केस्ट्रा आयोजन कराया गया था। इस कार्यक्रम में लड़कियां अर्धनग्न अवस्था में डांस करती रहीं और वहां मौजूद रसूखदार लोग उन पर पैसे उड़ाते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया गया कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन की अनुमति के बाद आयोजित हुआ था। बार डांसर्स कपड़े उतारकर अश्लील डांस करती नजर आईं।अश्लील डांस के दौरान मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम भी मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने अपने मोबाइल से डांसर्स का वीडियो बनाया और उन पर पैसे भी लुटाए।
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए SDM तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटाकर कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया है। कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने पुष्टि की है कि SDM के खिलाफ आधिकारिक जांच समिति बनाई गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए मामला कमिश्नर को भेजा जाएगा।
इधर, कार्यक्रम के दौरान डांसर्स से KISS लेने और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है। SP वेदव्रत सिरमौर ने कार्रवाई करते हुए 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मी कार्यक्रम में SDM के साथ मौजूद थे।
पूरे मामले की शुरुआत 29 दिसंबर 2025 को हुई, जब युवा समिति ने मनोरंजन के नाम पर मैनपुर SDM से कार्यक्रम की अनुमति ली थी। आयोजन में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गई थीं। 8, 9 और 10 जनवरी को डांस कार्यक्रम निर्धारित था, जिसका शहर भर में प्रचार किया गया था।
कार्यक्रम में समिति को रोजाना 1.20 लाख रुपये देना तय था। बार डांसरों की एक दिन की फीस 60 हजार रुपये रखी गई थी, जबकि एंट्री टिकट 200 से 400 रुपये के बीच था। 8 जनवरी को भारी भीड़ पहुंची और 9 जनवरी को SDM आयोजन में शामिल हुए, जिनके लिए आगे की सीट आरक्षित थी। रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक डांस चलता रहा।
स्टेज पर अर्धनग्न डांस के दौरान पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू हो गई। अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अलग-अलग दिन कार्यक्रम में शामिल हुए। कई लोगों ने डांसर्स पर पैसे उड़ाए और उन्हें पास बुलाकर अश्लील हरकतें कीं।
10 जनवरी को अश्लील आयोजन को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आयोजनकर्ता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(3)(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




