विज्ञापन

भिलाई की युवती की बेरहमी से हत्या! शादी के दबाव में बॉयफ्रेंड ने सिर कुचलकर बड़े पत्थर के साथ डैम में फेंका शव, हत्या से पहले बनाए शारीरिक संबंध..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

शादी के दबाव से परेशान एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को पत्थर से बांधकर डैम में फेंक दिया। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला ठेलकाडीह थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान रूपा साहू (21) के रूप में हुई है, जो भिलाई के सुपेला रामनगर की रहने वाली थी। उसका हड़वा गांव निवासी आनंद वर्मा (21) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्ते की जानकारी उनके परिजनों को भी थी और रूपा पहले भी शादी की बात करने आनंद के घर जा चुकी थी।

Khairagarh Murder Case 2026: Boyfriend Killed Girlfriend Threw Body in Dam

बताया गया कि आनंद ने पहले रूपा को बहला-फुसलाकर घर भेज दिया था, लेकिन बाद में दोनों दोबारा मिले। इसी दौरान दोनों डैम की ओर घूमने गए, जहां उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच रूपा ने आनंद पर शादी का दबाव बनाया, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

गुस्से में आकर आनंद ने पत्थर से रूपा के सिर पर हमला कर दिया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी, इसके बाद आरोपी ने पत्थर से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से आनंद ने दो गमछों से रूपा की कमर बांधी और एक बड़े पत्थर के साथ शव को डैम में फेंक दिया।

दरअसल, आनंद वर्मा मेले में झूला चलाने का काम करता है। करीब तीन-चार साल पहले भिलाई के रामनगर में लगे मेले में उसकी मुलाकात रूपा से हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। यह बात दोनों परिवारों को भी पता थी।

26 जनवरी की दोपहर हड़वा डैम में एक युवती की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाने के बाद कुछ दूरी पर एक कैरी बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड, चप्पल और अस्पताल के दस्तावेज थे। इन्हीं दस्तावेजों से मृतका की पहचान रूपा के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती के सिर पर किसी भारी और सख्त वस्तु से कई बार हमला किया गया था, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। जिसके बाद युवक ने पत्थर बाँध कर उसका शव डेम में फेंक दिया| मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की।

जांच में सामने आया कि रूपा का आनंद के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने आनंद को हिरासत में लिया। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J