पत्नी से अफेयर के शक में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट! पीछे बैठे दोस्त ने चलती बाइक पर रेत दिया दोस्त का गला, 10 से ज्यादा बार किया वार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखनऊ की सड़कों पर देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। चलती बाइक पर पीछे बैठे दोस्त ने ही युवक का गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

यह घटना 20 जनवरी की देर शाम राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र की है। शहीद पथ के पास उतरेटिया इलाके में प्रदीप नाम का युवक अपने करीबी रामतीर्थ के साथ बाइक से जा रहा था। तभी पीछे बैठे रामतीर्थ ने अचानक चाकू से प्रदीप के गले पर हमला कर दिया।

चलती बाइक पर युवक की हत्या

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने प्रदीप के गले पर 10 से ज्यादा बार चाकू से वार किया। अचानक हुए हमले से प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमला इतना खौफनाक था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कानपुर देहात रेरा का रहने वाला था और लखनऊ के उतरेटिया इलाके में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रामतीर्थ और मृतक की पत्नी के बीच संबंध थे। इसी वजह से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल आरोपी और मृतक की पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

प्रदीप सिंह उतरेटिया में संदीप पाल के मकान में पत्नी पूजा के साथ किराए से रहता था। इस हत्याकांड के बाद PGI थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं और स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J