भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर देशभर में विरोध उठ रहा था और मुस्तफिजुर को IPL में खेलने देने पर सवाल खड़े हो रहे थे।
जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले को देखते हुए BCCI ने शाहरुख खान की IPL फ्रेंचाइजी KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी जरूरी प्रक्रियाओं और आपसी परामर्श के बाद KKR ने उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला लिया।
KKR ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा कि BCCI के निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज किया गया है। IPL नियमों के तहत बोर्ड ने KKR को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति भी दी है। इससे जुड़ी आगे की जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।
इससे पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि हाल के दिनों में सामने आए घटनाक्रम को देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। यदि फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे अनुमति दी जाएगी।
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के बीच मुस्तफिजुर रहमान के IPL में खेलने को लेकर लगातार विरोध हो रहा था। बताया गया है कि बीते 14 दिनों में वहां चार हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। इसी पृष्ठभूमि में यह मामला और गंभीर होता चला गया।
मुस्तफिजुर के विरोध में कई नेताओं और धार्मिक संतों के बयान सामने आए थे। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने शाहरुख खान से अपील की थी कि वे बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम से बाहर करें। वहीं शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा था कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को IPL में भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी इस मुद्दे पर कड़ा बयान देते हुए शाहरुख खान से माफी मांगने और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताने की बात कही थी। उनके अलावा धीरेंद्र शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी मुस्तफिजुर को KKR से हटाने की मांग की थी।
भाजपा नेता संगीत सोम ने भी इस फैसले को लेकर बयान दिया था और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा का हवाला देते हुए मुस्तफिजुर को टीम में शामिल करने का विरोध किया था।
गौरतलब है कि KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को पिछले महीने अबुधाबी में हुए IPL मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह IPL में बांग्लादेश के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।
खेल और देश से जुड़ी हर अहम और स्थानीय खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें|
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




