विज्ञापन

भिलाई : साधु के भेष में भीख मांगता मिला दूसरे संप्रदाय का युवक, राम से जुड़े सवालों पर घबराया, रोने लगा; बजरंग दल ने जामुल थाने पहुंचाया..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जामुल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब साधु के भेष में घर-घर भीख मांग रहा एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। लोगों के सवालों पर उसका हाव-भाव बदला और मामला सीधे थाने तक पहुंच गया।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साधु का भेष धारण कर तंबूरा बजाते हुए “राम-राम” और “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ भीख मांग रहे व्यक्ति पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। शंका के चलते लोगों ने उससे भगवान राम से जुड़े सवाल पूछे।

जामुल में साधु के भेष में भीख मांगने का मामला, बजरंग दल और पुलिस की कार्रवाई

लोगों ने उससे भगवान राम के पिता का नाम पूछा, लेकिन वह जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उससे लंका जलाने वाले के बारे में पूछा गया। इस सवाल का भी वह उत्तर नहीं दे पाया। सवाल सुनते ही वह घबरा गया और रोने लगा, साथ ही छोड़ देने की बात कहने लगा।

मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ लिया और जामुल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मोर्या टॉकीज के पास से एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।

हिंदू संगठन की ज्योति शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति रोने लगा और छोड़ने की बात कहने लगा। उसने भीख में मिले पैसे भी कार्यकर्ताओं को देने शुरू कर दिए। गतिविधियों पर शक होने के बाद उसे पुलिस को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और इनके साथ तीन अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार, पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताया और खुद को मुस्लिम बताया। इसके बाद उसे जामुल थाना ले जाया गया। थाना परिसर में चंद्रा मोर्या के पास उसने अपना आधार कार्ड भी दिखाया।

हिंदू संगठनों का दावा है कि यह अकेला व्यक्ति नहीं, बल्कि पांच लोगों का एक समूह है, जो साधु के भेष में भीख मांग रहा था। बताया जा रहा है कि ये सभी उत्तर प्रदेश से आए हैं और खुद को प्रतापगढ़ का निवासी बता रहे हैं।

इस पूरे मामले में सीएसपी छावनी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J