वायरल वीडियो में दिखता है कि बच्चा स्कूल जाने से मना करता है और तरह-तरह के नखरे दिखाता है। पहले मां उसे समझाने और खींचकर ले जाने की कोशिश करती है, लेकिन जब बच्चा नहीं मानता तो मां देसी तरीका अपनाती है। वह बच्चे को उसका स्कूल बैग पकड़ाती है और खुद उसे टांग कर स्कूल की ओर ले जाती है।
इस नजारे को देखकर कई लोगों को अपना बचपन याद आ गया। बचपन में ज्यादातर बच्चे स्कूल जाने से बचने के लिए नाटक करते थे, लेकिन मां-बाप की सख्ती और प्यार के चलते आखिरकार स्कूल जाना ही पड़ता था। यही तस्वीर इस वीडियो में साफ नजर आती है।
विडियो देखे -
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mariyam_MBD नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “मां चाहे खुद अनपढ़ हो, लेकिन बच्चों को हमेशा पढ़ाना चाहती है।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 57 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही हैं। किसी ने लिखा, “सलाम है ऐसी मां को,” तो किसी ने कहा, “बचपन में ऐसे ही पढ़ाई होती थी।” वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि उनकी मां भी बिल्कुल ऐसी ही थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



