शासन के निर्देश के अनुसार एक सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम का निर्माण किया जाएगा। निगम द्वारा शहर के आसपास शांत और बेहतर वातावरण वाली जगहों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि बुजुर्गों को सुकून भरा माहौल मिल सके। जमीन तय होने के बाद ड्राइंग-डिजाइन के साथ प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने जानकारी दी कि प्रदेश के प्रमुख नगरीय निकायों में बुजुर्गों के लिए अत्याधुनिक वृद्धाश्रम बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। समाज कल्याण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के तहत रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, कोरबा समेत अन्य शहरों में भी ऐसे आश्रम बनाए जाएंगे। भिलाई निगम क्षेत्र में भी निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
बताया जा रहा है कि भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने डेमॉन्स्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय निकायों को उपयुक्त शासकीय भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव प्रशासनिक विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण के लिए 100 प्रतिशत अनुदान भारत सरकार द्वारा दिया जाएगा। भवन तैयार होने के बाद इसका संचालन और संधारण छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

