छावनी थाना क्षेत्र स्थित गणपति इंडस्ट्री में शाम करीब 5:30 बजे आ-ग लग गई। फैक्ट्री बंद थी, लेकिन भीतर रखे ऑयल ड्रम और वेस्ट मटेरियल अचानक लपटों की चपेट में आ गए। इससे आसपास के इलाके में हलचल तेज हो गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी ऑयल ड्रमों और ज्वलनशील वेस्ट मटेरियल तक पहुंच गई। देखते ही देखते आ-ग ने तेजी पकड़ ली।
जैसे ही अंदर से धुआं उठता दिखा, तुरंत दुर्ग अग्निशमन कार्यालय को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल हरकत में आया और एक दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किया गया।
6 सदस्यीय टीम ने बिना समय गंवाए पानी की बौछार शुरू की और आ-ग को फैक्ट्री परिसर के भीतर ही नियंत्रित कर लिया। उनकी तेजी से कार्रवाई के चलते स्थिति बिगड़ने से बच गई।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समय पर सूचना मिलना और टीम की त्वरित कार्रवाई बेहद अहम रही। उन्होंने कहा कि यदि आग ऑयल ड्रमों से बाहर फैलती तो बड़ा विस्फोट और भारी नुकसान हो सकता था।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

