भिलाई के सिविक सेंटर में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भिलाई पुलिस, सेना के जवान और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर दीये जलाए और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया। यह आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में पुलिसकर्मी, सेना के जवान, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। हर किसी ने एक-एक दीया जलाकर वीर जवानों की शहादत को नमन किया। माहौल में शांति थी, लेकिन दिलों में गर्व और भावनाओं का सैलाब साफ दिखाई दे रहा था।
युवा नेता रोहन सिंह ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आ.तं.की हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 44 जवान शहीद हो गए थे। उनकी याद में भिलाई में यह कार्यक्रम रखा गया, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बलिदान को हमेशा याद रखे। उन्होंने कहा कि जलते दीये इस बात का प्रतीक हैं कि जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी।
आयोजकों ने इस दिन को ब्लैक-डे के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का समर्पण और समाज के लिए दिया गया बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। समाज में सुरक्षा और जागरूकता का भाव बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

