विज्ञापन

भिलाई सेक्टर-6 साईं मंदिर में रात का सनसनीखेज मामला: 7 नकाबपोशों ने गार्ड को बंधक बनाकर की चोरी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सनसनी फैल गई। करीब 7 नकाबपोश बदमाश मंदिर परिसर में घुसे और गार्ड को बंधक बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे गए।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने सबसे पहले गार्ड को काबू में किया। उसके हाथ-पैर बांध दिए, आंख पर कपड़ा बांधा और नाक दबा दी। डंडे से मारपीट की गई और उसे कुर्सी से गिराकर तीन बार पटका गया। मारपीट के बाद गार्ड बेहोश हो गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और उसका इलाज कराया जा रहा है।

भिलाई सेक्टर-6 साईं मंदिर में रात में चोरी, गार्ड को बंधक बनाया

इसके बाद आरोपी गेट का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसे। दान पेटी का ताला भी तोड़ा गया और उसमें रखी नकदी निकाल ली गई। साईं बाबा की मूर्ति पर चढ़े सोने-चांदी के मुकुट और चरण पादुका भी अपने साथ ले गए।

पुलिस के मुताबिक मंदिर के कई ताले टूटे मिले हैं और दरवाजों को नुकसान पहुंचाया गया है। बड़ी छत्री भी तोड़ी गई, लेकिन भारी होने के कारण बदमाश उसे ले नहीं जा सके। अन्य सामान ले जाने की भी कोशिश की गई, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। सूचना पर भिलाई नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड ने भी निरीक्षण किया।

पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अभी तक चो-री गई संपत्ति की कुल कीमत स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे कुछ घरों में भी चोरी की कोशिश की गई है। शुरुआती जांच में 7 नकाबपोश बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि साईं मंदिर में चोरी की वारदात हुई है और मेन गेट के पास गार्ड से मारपीट की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J