विज्ञापन

भिलाई में दिल दहला देने वाला सड़क हा द सा! सिरसा गेट चौक पर पीछे से कार ने मारी ट-क्क-र..ट्रक के नीचे आई मां-बेटी की मौत,पति घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक पर गुरुवार दोपहर ऐसा मंजर दिखा, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। एक सड़क हा द से में मां और उसकी मासूम बेटी की मौके पर ही मौ त हो गई, जबकि पति घायल हो गया।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के सिरसा गेट चौक के पास यह दर्दनाक हा द सा हुआ। मृत महिला की उम्र करीब 35 साल थी, जबकि उसकी दो साल की बेटी भी इस हा द से की चपेट में आ गई।

Bhilai Sirsa Gate Chowk Road Haadsa

जानकारी के मुताबिक, राकेश दुबे अपनी पत्नी आरती दुबे और दो साल की बेटी सोना दुबे के साथ बाइक से रायपुर से भिलाई लौट रहे थे। वे दोपहर करीब 12 बजे रायपुर से निकले थे और लगभग 2 बजे भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक के पास पहुंचे थे।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार ट क्क र मार दी। ट क्क र लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मां और बेटी सड़क पर जा गिरीं।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक के नीचे दोनों आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौ त हो गई। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए।

घटना में बाइक चला रहे राकेश दुबे को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में कार चालक की लापरवाही को हा द से की वजह बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J