विज्ञापन

भिलाई : रायपुर से बस में बैठकर आता.. BSP पार्किंग से कर दिए 31 बाइक पार! इंजीनियर ने 30 लाख का घर खरीदा, कर्ज चुकाने चोरी का रास्ता अपनाया!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट की पार्किंग से लगातार हो रही बाइक चोरी के पीछे की कहानी आखिरकार सामने आ गई है। दुर्ग पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जो पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है और पहले भिलाई स्टील प्लांट में संविदा पर काम कर चुका था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने उसी प्लांट की पार्किंग को अपना आसान निशाना बना लिया। वह रायपुर से बस में बैठकर भिलाई आता, पावर हाउस चौक पर उतरता और पैदल BSP के मेन गेट की पार्किंग तक पहुंचता। वहां मास्टर-चाबी की मदद से खासतौर पर होंडा साइन मॉडल की बाइक चुरा लेता था।

BSP पार्किंग से 31 बाइक चोरी का खुलासा

जून 2024 से सक्रिय यह गिरोह करीब एक साल में 31 बाइक चोरी कर चुका था। चोरी की गई बाइकों को जशपुर जिले के कुनकुरी में खपाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जहां पहले नौकरी करता था, उसी इलाके को उसने टारगेट बनाया।

7 नवंबर 2025 की एक चोरी ने पूरे मामले की परतें खोल दीं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक चुराते हुए लंगड़ाकर चलता नजर आया। पैर में लोहे की रॉड होने की वजह से उसकी चाल अलग थी। इसी खास पहचान के आधार पर पुलिस ने उसकी ट्रैकिंग शुरू की और आखिरकार सरगना तक पहुंच गई।

जांच के दौरान पुलिस ने जशपुर से चोरी की बाइकें बरामद कीं और दो सहयोगियों को भी दबोचा। इस मामले में मुख्य आरोपी ई. पापा राव के साथ मनोज राम और राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि को गिरफ्तार किया गया है। कुल 31 बाइक, जिनकी कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त की गई हैं।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। वह पहले खुर्सीपार में रहता था और बाद में रायपुर के चंगोरा भाठा में शिफ्ट हो गया था। रायपुर में उसने करीब 30 लाख रुपये का घर भी खरीदा था, जिसके कर्ज को चुकाने के लिए वह चोरी की राह पर उतर गया।

आरोपी के पास एक मास्टर-चाबी थी, जिससे वह आसानी से बाइक खोल लेता था। भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में 2024 से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिनमें BSP मेन गेट और भिलाई-भट्टी इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 1 जनवरी से 14 दिसंबर 2025 के बीच 31 बाइक चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें से सबसे ज्यादा चोरी BSP मेन गेट की पार्किंग से हुई। अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग तारीखों में बाइक गायब होने के मामले सामने आए थे।

इस पूरे खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आगे भी जांच जारी रहेगी। आप ऐसी ही स्थानीय और सटीक खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J