इसी बीच Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर अहम स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि 10वीं के सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र पहली परीक्षा नहीं देता है, तो उसे “एसेंशियल रिपिट” श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
यदि कोई छात्र किसी कारणवश पहली बोर्ड परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों की परीक्षा नहीं दे पाता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे छात्रों को अगले साल फरवरी में मुख्य बोर्ड परीक्षा में फिर से शामिल होना होगा।
अतिरिक्त विषय को लेकर भी बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट की है। 10वीं पास करने के बाद नया या अतिरिक्त विषय जोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्र केवल अपने मुख्य विषयों में ही परीक्षा दे सकेंगे। किसी एक अलग विषय की स्वतंत्र परीक्षा की इजाजत नहीं होगी।
प्रश्नपत्र में आपत्ति को लेकर भी बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। CBSE ने कहा है कि सभी आपत्तियां केवल OECMS पोर्टल पर ही अपलोड की जाएं। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी। जरूरत पड़ने पर विवरण qpobservation@cbseshiksha.in पर ईमेल किया जा सकता है, लेकिन सबसे जरूरी है कि परीक्षा वाले दिन ही आपत्ति दर्ज की जाए। देरी से भेजी गई या अस्पष्ट शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
बोर्ड के अनुसार, कई स्कूल गलत ईमेल आईडी पर आपत्तियां भेज देते हैं या कई दिन बाद शिकायत करते हैं। कई शिकायतें स्पष्ट नहीं होतीं। ऐसे मामलों में कार्रवाई संभव नहीं होगी।
इसी बीच Vishnu Deo Sai ने भी छात्रों के नाम पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय उत्साह और तनाव दोनों स्वाभाविक हैं। डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। इसे अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें।
अब जब परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है, तो छात्रों के लिए जरूरी है कि वे नियमों को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। ऐसी ही जरूरी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और यह खबर अन्य अभिभावकों व विद्यार्थियों तक जरूर साझा करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

