विज्ञापन

CG Job News 2026: NHM में 87 संविदा पदों पर भर्ती, CHO, नर्स व टेक्नीशियन के लिए 28 फरवरी तक करें आवेदन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब सुनहरा मौका सामने आया है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 87 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

NHM CG Bharti 2026 Image Title: बलौदाबाजार में 87 संविदा पदों पर भर्ती, 28 फरवरी तक आवेदन

जानकारी के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के 17 पद, नर्सिंग ऑफिसर के 4 पद, स्टॉफ नर्स के 36 पद, एएनएम के 2 पद और काउंसलर के 2 पद शामिल हैं।

इसके अलावा सपोर्ट स्टॉफ के 3 पद, जूनियर सेक्रेट्रीयल असिस्टेंट के 6 पद, लैब असिस्टेंट के 2 पद, साइकोलॉजिस्ट के 5 पद तथा काउंसलर के 2 पदों पर भी संविदा नियुक्ति की जाएगी।

साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमांस्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक कम केयर टेकर और सिक्योरीटी गार्ड के 1-1 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

इन सभी पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) को 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक भेजना होगा।

ध्यान रहे कि आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

अधिक जानकारी और विस्तृत विवरण के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://balodabazar.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।

अगर आप या आपके आसपास कोई युवा नौकरी की तलाश में है, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। ऐसी ही लोकल और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J