विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की दुल्हन का बड़ा काण्ड! हिसार में शादी के 3 दिन बाद फरार, पति-देवर को दूध में नींद की गोलियां मिलाने का आरोप!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हिसार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ से आई दुल्हन घर से फरार हो गई। परिवार का आरोप है कि उसने पति और देवर को दूध में नींद की गो-लि-यां मिलाकर दीं और मौके का फायदा उठाकर निकल गई।

घोड़ा फार्म रोड निवासी अनिल बंसल ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने अपने 25 वर्षीय बेटे साहिल की शादी एक बिचौलिए के माध्यम से छत्तीसगढ़ की युवती मधु भारद्वाज से कराई थी। साहिल तेलियान पुल के पास मेडिकल शॉप में काम करता है।

शादी के 3 दिन बाद दुल्हन फरार

परिवार के अनुसार, बिचौलिए ने कहा था कि छत्तीसगढ़ से 6 लोग हिसार आकर शादी करवाएंगे। बदले में युवती के परिवार को सोने की चेन और कड़ा देना होगा और गांव में शादी की पार्टी करनी होगी। परिवार इन शर्तों पर तैयार हो गया।

13 फरवरी को शादी संपन्न हुई। मधु भारद्वाज के परिजन दिल्ली के रास्ते हिसार पहुंचे। उनके लिए होटल में कमरा बुक किया गया। शादी पर करीब 4 लाख रुपए खर्च हुए, जिनमें से लगभग 2 लाख रुपए पार्टी और होटल पर खर्च किए गए। दुल्हन के माता-पिता को सोने की चेन और कड़ा भी दिया गया।

परिवार ने बहू को घुंघरू वाली पाजेब भी दिलाई थी, ताकि उसकी मौजूदगी का अहसास बना रहे। लेकिन आरोप है कि वह पाजेब उतारकर ही फरार हो गई।

अनिल बंसल के मुताबिक, शिवरात्रि की रात बहू ने बेटे साहिल और छोटे बेटे हिनू को दूध में नींद की गो-लि-यां मिलाकर दे दीं। सुबह करीब 4 बजे वह बाथरूम जाने और कपड़े धोने का बहाना बनाकर उठी। इसके बाद दोनों युवक दोबारा सो गए और इसी दौरान वह घर से निकल गई।

बाद में रसोई में बेलन मिलने पर परिवार को शक हुआ कि उसी से गो-लि-यां पीसकर दूध में मिलाई गई थीं। 15 फरवरी तक सभी रिश्तेदार जा चुके थे और घर में भीड़ कम होते ही दुल्हन भी गायब हो गई। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में पता चला कि युवती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। मोबाइल लोकेशन दिल्ली में मिलने की बात भी सामने आई है। परिवार का शक है कि वह अपने परिजनों के पास गई है।

अनिल बंसल ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सुबह 7 बजे सूचना देने के बावजूद 11 बजे तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। साथ ही बिचौलिया संतोष पर भी संदेह जताया गया है। परिवार का आरोप है कि फोन पर बात करने पर वह उल्टा धमकाने लगा।

मामले की जांच एएसआई सुनीता देवी को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि लोकेशन ट्रेस कर युवती का पता लगाया जा रहा है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J