विज्ञापन

होली पर श-राब प्रेमियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने खत्म किया ड्राई डे! छग सरकार का बड़ा फैसला, मुहर्रम और 30 जनवरी को भी खुलेंगी श-राब दुकानें..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली पर श-राब बंद नहीं रहेगी… सरकार का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में इस बार होली का रंग कुछ अलग होगा। राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के तहत अब होली के दिन श-राब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। यानी त्योहार पर शौकीनों को सीधे दुकान से खरीदारी की सुविधा मिलेगी।

नई नीति में पहले तय 7 ड्राई डे में से 3 दिन खत्म कर दिए गए हैं। इनमें होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) शामिल हैं। इन दिनों अब श-राब बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। बाकी ड्राई डे पहले की तरह लागू रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में होली पर खुलेंगी शराब दुकानें


अब सिर्फ इन 4 दिनों पर रहेगा ड्राई डे

साल 2026-27 के लिए नई सूची जारी की गई है। इसके अनुसार अब केवल 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं — 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती)। इन तारीखों पर पहले की तरह दुकानें बंद रहेंगी।

पहले क्या था नियम?

अब तक होली के दिन पूरे प्रदेश में श-राब की दुकानें बंद रखी जाती थीं। त्योहार से एक दिन पहले पुलिस की सख्त चेकिंग होती थी। पहले से खरीदकर ले जाने वालों से पूछताछ, जब्ती या कार्रवाई की स्थिति बन जाती थी।

लेकिन इस बार नई नीति लागू होने के बाद ऐसे हालात नहीं बनेंगे। बिक्री की अनुमति रहने से अवैध श-राब की आशंका भी कम मानी जा रही है।

30 जनवरी को खुली दुकानों पर हुआ था विरोध

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को श*राब दुकानें खुली रहने को लेकर कांग्रेस ने पहले विरोध जताया था। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कार्यकर्ताओं ने दुकानों के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी और नियमों में बदलाव की मांग की थी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बापू के सिद्धांतों के विपरीत ऐसे दिन दुकानें खुली रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे महात्मा गांधी के विचारों और जनभावनाओं के खिलाफ बताया था।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J