विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बार लाइसेंस सस्ता: नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव,बार और क्लब संचालकों के लिए बड़ी राहत, रायपुर एयरपोर्ट पर भी मिलेगी अनुमति!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में बार और क्लब संचालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विष्णुदेव साय सरकार ने नई आबकारी नीति में अहम बदलाव करते हुए लाइसेंस नियमों को आसान बना दिया है। इससे अब प्रदेश में बार खोलना पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो जाएगा।

सरकार ने नए व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाइसेंस फीस में भारी कमी की है। खासतौर पर उन शहरों के लिए, जिनकी आबादी 7 लाख से ज्यादा है, बड़ा फैसला लिया गया है। यहां FL-2 (क) और FL-3 (क) श्रेणी के बार का लाइसेंस शुल्क 24 लाख रुपये से घटाकर 18 लाख रुपये कर दिया गया है। यानी सीधे 6 लाख रुपये की बचत।

नई आबकारी नीति के बाद छत्तीसगढ़ में बार लाइसेंस सस्ता, रायपुर एयरपोर्ट पर पायलट प्रोजेक्ट

सिर्फ लाइसेंस फीस ही नहीं, बल्कि अनिवार्य बैंक गारंटी की राशि में भी राहत दी गई है। इससे नए कारोबारियों पर शुरुआती आर्थिक बोझ कम होगा और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

नई नीति में थ्री-स्टार और उससे ऊपर की श्रेणी वाले होटलों को भी फायदा मिला है। क्लबों के साथ-साथ इन होटलों की लाइसेंस फीस में भी रियायत दी गई है, जिससे होटल व्यवसाय को नई गति मिल सकती है।

इस नीति का सबसे चर्चित फैसला राजधानी रायपुर से जुड़ा है। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पर साल 2026-27 के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत बार खोलने की अनुमति दे दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से एनओसी मिलने के बाद यात्री वहां के रेस्टोरेंट्स में विदेशी शराब का आनंद ले सकेंगे।

माना जा रहा है कि इस फैसले से पर्यटकों और यात्रियों के अनुभव में सुधार होगा और राज्य में आतिथ्य उद्योग को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J