रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने परीक्षा आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) को अधिकृत किया है। विभाग की ओर से विज्ञापन जारी करने से जुड़ी सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और आवश्यक दस्तावेज व्यापम को सौंप दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि 5000 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू की जाएगी। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसका आयोजन सीजी व्यापम करेगा।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से की जा रही है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस निर्णय से प्रदेश भर के स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इससे अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा। हजारों युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भी नया बल मिलेगा।
वहीं, शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। कोर्ट के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थान पर डी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।
अगर आप भी सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आधिकारिक विज्ञापन पर नजर बनाए रखें। ऐसी ही भरोसेमंद और लोकल अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



