विज्ञापन

दुर्ग में किडनी बीमारी से जूझ रहे CISF जवान ने दी जान! कागज पर भाई का नंबर लिखा मिला, जाँच में जुटी पुलिस..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। उतई थाना क्षेत्र स्थित CISF आरटीसी कैंप में पदस्थ एक जवान ने फां-सी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय मुकेश सिंह के रूप में हुई है। वे गुरुवार रात कैंप परिसर में फंदे पर लटके मिले। शुक्रवार सुबह साइकिल स्टैंड के पास पार्किंग क्षेत्र में उनका शव देखा गया, जिसके बाद कैंप में हड़कंप मच गया।

Durg CISF Jawan Case: उतई आरटीसी कैंप में जवान की फां.सी की घटना

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार मुकेश सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले थे। फिलहाल आत्मह-त्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जवान लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। इसी वजह से वे मानसिक तनाव में थे, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस को एक सादा कागज मिला है, जिसमें जवान ने अपने भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। इसे मामले से जुड़ा अहम सुराग माना जा रहा है।

उतई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जवान के साथियों और कैंप स्टाफ से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J