विज्ञापन

दुर्ग शिवजी की बारात में हुई ह-त्या-कांड, मुख्य आरोपी के अवैध होटल पर चला बुलडोजर!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में 16 फरवरी की रात हुई सनसनीखेज ह-त्या के बाद अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मुख्य आरोपी मनीष देशमुख उर्फ पाडू के अवैध होटल पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहन नगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की।

यह पूरा मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 16 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शिवजी की बारात निकल रही थी। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

मोहन नगर में आरोपी के अवैध होटल पर बुलडोजर कार्रवाई

आरोप है कि क्षय कुमार गोड उर्फ नानू पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल नानू को सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता शिव कुमार गोड की रिपोर्ट पर मोहन नगर थाने में अपराध क्रमांक 134/2026 के तहत धारा 103, 109, 3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते 7 आरोपियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सातों आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण हमला करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी मनीष देशमुख ने शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल संचालित कर रखा था। इस संबंध में दुर्ग पुलिस ने नगर निगम को पत्र लिखा।

वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J