विज्ञापन

होली से पहले दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन! Instagram-Facebook पर हथि-यार लहराने वाले 27 युवक चिन्हित, 2 पर Arms Act

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली से पहले दुर्ग जिले में पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। सोशल मीडिया पर तलवार, चाकू और धारदार हथि-यारों के साथ फोटो-वीडियो डालकर दहशत फैलाने वाले युवकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

विशेष अभियान के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हथि-यारों का प्रदर्शन करने वाले 27 युवकों की पहचान की गई। इनमें से 2 आरोपियों के खिलाफ छावनी थाने में Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

होली से पहले दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

तकनीकी सेल और ACCU की मदद से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान ऐसे कई अकाउंट सामने आए। जांच में पाया गया कि कुछ युवक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से धारदार हथि-यार मंगाकर उनके साथ फोटो और रील्स बनाकर अपलोड कर रहे थे।

इन पोस्ट में खुलेआम हथि-यारों का प्रदर्शन किया जा रहा था, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ युवकों ने होली से पहले ‘स्टेटस सिंबल’ और ‘रुतबा’ दिखाने के लिए ऐसी तस्वीरें पोस्ट की थीं। पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तस्दीक की कार्रवाई की।

छावनी थाना क्षेत्र में 2 आरोपियों के पास से धारदार हथि-यार जब्त किए गए। उनके खिलाफ Arms Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बाकी मामलों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने करीब 300 युवकों और उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी। उन्हें बताया गया कि अवैध हथि-यार खरीदना और सोशल मीडिया पर उनका प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है। नाबालिगों द्वारा अपलोड की गई आपत्तिजनक पोस्ट उनके अभिभावकों को बुलाकर हटवाई गई।

कार्रवाई में सबसे ज्यादा मामले छावनी थाना क्षेत्र से सामने आए, जहां 6 लोगों पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा मोहन नगर – 4, जामुल – 3, कोतवाली दुर्ग और मोहन नगर – 2-2, वहीं सुपेला, भिलाई नगर, नेवई, पुरानी भिलाई, उतई, नंदिनी नगर और धमधा में 1-1 युवक पर कार्रवाई की गई।

एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध धारदार हथि-यार रखने, ऑनलाइन मंगाने या सोशल मीडिया पर उनका प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें। त्योहार की आड़ में दहशत फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J