विज्ञापन

होली में नो हुड़दंग! दुर्ग पुलिस का सख्त प्लान, तीन सवारी और स्टंटबाजों की खैर नहीं!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली से पहले दुर्ग जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की अहम बैठक ली। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

होली से पहले दुर्ग पुलिस की क्राइम मीटिंग सेक्टर-06 भिलाई

एसएसपी ने कहा कि हर थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित कर आम लोगों को पहले से समझाइश दी जाए। पिछले वर्षों में जहां-जहां होली के दौरान विवाद या घटनाएं सामने आई थीं, उन स्थानों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

संवेदनशील बस्तियों, पॉश कॉलोनियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख सड़कों पर फिक्स पिकेट लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

हुड़दंग मचाने वालों पर इस बार खास नजर रहेगी। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, स्टंटबाजी, सड़क पर हुड़दंग और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहार के दौरान युवाओं की लापरवाही को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जाएगी। पैदल पेट्रोलिंग और बाइक पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार इलाकों में घूमती रहेंगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि क्षेत्र के गुंडा बदमाश, निगरानीशुदा अपराधी और असामाजिक तत्वों पर सतत नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अशांति न फैले।

पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लें और तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करें।

इसके अलावा लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहार से पहले अधिक से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया जाए, जिससे आम लोगों को राहत मिले और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू ममता देवांगन सहित अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा योजना को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

होली खुशियों का पर्व है। प्रशासन की अपील है कि सभी नागरिक सहयोग करें और त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J