इस विशेष अभियान के दौरान 32 स्थायी वारंट और 46 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। वहीं 16 ऐसे वारंटी, जिनकी मृ.त्यु हो चुकी है, उनके वारंट नियमानुसार न्यायालय में जमा किए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 13 फरवरी 2026 को जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना और चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों ने फरार वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें पकड़कर विधिवत न्यायालय में पेश किया।
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि आगे भी लंबित वारंटों की तामीली के लिए इसी तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे न्यायालयीन प्रक्रिया में सहयोग करें। यदि किसी के खिलाफ वारंट जारी है तो स्वयं न्यायालय या पुलिस के सामने उपस्थित होकर कानूनी दायित्व निभाएं। कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



