विज्ञापन

दुर्ग स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से फिसला बिहार का युवक, निजी काम से आया था भिलाई-दुर्ग, ईलाज जारी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हा-द-सा हो गया। चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद जीआरपी और डायल 112 की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसकी जा.न बचाने में अहम भूमिका निभाई।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 14:29 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है। उसके पैर में, घुटने के नीचे, गंभीर चो-ट आई है।

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक – डायल 112 ने किया रेस्क्यू


सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम बिना देरी मौके पर पहुंची। ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक रमेश प्रसाद जायसवाल और वाहन चालक लकेश्वर ने जीआरपी के साथ मिलकर स्थिति को संभाला। घायल को सुरक्षित स्थान पर लाकर तुरंत 108 एंबुलेंस बुलवाई गई।

एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए रायपुर रेफर करने का निर्णय लिया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया। एक सहयोगी को भी उसके साथ भेजा गया।

घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय भूषण यादव के रूप में हुई है। वह बिहार का मूल निवासी है और फिलहाल नागपुर क्षेत्र में काम करता है। किसी निजी कार्य से वह भिलाई-दुर्ग आया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रेन में चढ़ते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया।

घटना के बाद उसके मोबाइल से परिजनों का नंबर निकालकर परिवार को सूचना दे दी गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि स्टेशन पर और चलती ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करें, ताकि समय पर मदद मिल सके।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J