विज्ञापन

दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद पहिए में फंसा युवक, मौके पर गई जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के रसमड़ा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। रायपुर स्टील प्लांट के सामने ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया।

घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सलोनी निवासी ऐमंत साहू अपने दोस्त के साथ बाइक क्रमांक CG 07 ZR 3592 से रसमड़ा स्थित ए.एस. ग्लोबल फेब्रिकेशन कंपनी काम पर जा रहा था। बाइक ऐमंत चला रहा था और उसका मित्र पीछे बैठा था। दोनों रोजाना इसी बाइक से कंपनी आते-जाते थे।


दुर्ग रसमड़ा में सड़क हादसा

जब वे रायपुर स्टील प्लांट के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 07 BF 3747 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था।

टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा, जबकि ऐमंत ट्रक के नीचे की ओर फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालू हालत में वहीं रुक गई थी।

पीछे बैठे युवक को गंभीर चोट नहीं आई, इसलिए वह तुरंत उठकर अपने दोस्त को बचाने दौड़ा। ऐमंत ट्रक के नीचे फंसा मदद के लिए पुकार रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने भी ड्राइवर को बताया कि युवक नीचे फंसा है।

इसके बावजूद ड्राइवर ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। ट्रक आगे बढ़ने से ऐमंत कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। लोगों ने शोर मचाकर ट्रक रुकवाया और उसे पीछे कराया, तब जाकर ऐमंत को सामने वाले पहिए के पास से बाहर निकाला गया।

घायल अवस्था में ऐमंत को रायपुर स्टील प्लांट की एंबुलेंस से भिलाई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

पुलगांव थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J