विज्ञापन

दुर्ग: शिवजी की बारात में खू-नी खेल! पुरानी रंजिश में ना-बालिग की ह-त्या, 7 आरोपी पुलिस के शिकंजे में"

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में शिवजी की बारात का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के चलते एक ना-बालिग पर चा-कू से ह-मला कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौ-त हो गई।

यह घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है। वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर निवासी शिव कुमार गोड (51) ने मोहान नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड उर्फ नानू शिवजी की बारात देखने गया था।

Durg Shiv Baraat Case – Purani Ranjish Mein Nabalig Ki Maut, 7 Aaropi Girftar

बारात के दौरान नानू का कुछ युवकों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने उसके साथ मा-रपी-ट की। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर जा-नले-वा ह-मला किया गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद शांति नगर और शक्ति नगर के युवकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा था, जो पिछले एक महीने से चल रहा था।

गंभीर रूप से घायल नानू को इलाज के लिए सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और रात में ही अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। अगले दिन 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते ह-मला करना स्वीकार किया। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने शक्ति नगर निवासी करण उर्फ बाटा, मनीष देशमुख उर्फ पाडू, अश्वनीद चंद्राकर, आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू, शुभम देवांगन उर्फ राजा, जितेश वर्मा उर्फ पोगो और आदित्य सेन उर्फ ब्राण्डेड को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J