जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया था। बाद में दोनों परिवारों ने सामाजिक रूप से अरेंज मैरिज कराने का निर्णय लिया। इसके लिए बारात घर में मंडप सजाया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रस्में शुरू हुईं।
.jpg)
मामला खागा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कोतवाली इंस्पेक्टर रमेश पटेल के मुताबिक, घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। हालांकि आपसी बातचीत के बाद समझौता कर लिया गया। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी।
दूल्हे के भाई अमित ने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना साजिश के तहत हुई। उनका कहना है कि दोनों पहले ही मंदिर में शादी कर चुके थे। इसके बाद लड़की पक्ष ने विधिवत शादी कराने का प्रस्ताव दिया, लेकिन मंडप में जानबूझकर कुत्ता घुसाकर विवाद की स्थिति बना दी गई।
बताया गया कि जब बारातियों ने कुत्ते को रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए। हालात ऐसे बने कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर बातचीत कराई। अंततः आपसी सहमति से शादी तोड़ने का निर्णय लिया गया। पुलिस का कहना है कि यदि कोई पक्ष शिकायत देता है तो आगे की जांच की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मंडप में कुत्ता वाला मामला इतना न बढ़ता तो शादी बच जाती|एक छोटी सी घटना ने ऐसा मोड़ लिया कि शादी ही टूट गई।
फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग हैरान हैं कि क्या वाकई में एक कुत्ते की वजह से बसने से पहले ही एक घर उजड़ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे


