विज्ञापन

मात्र 20 रुपये के लिए इंदौर में छत्तीसगढ़ के युवक की ह-त्या, दो आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :सिर्फ 20 रुपये और एक मोबाइल के लिए इंसानियत शर्मसार हो गई। इंदौर में छत्तीसगढ़ के एक 45 वर्षीय युवक की बे.र.ह.मी से ह.त्.या कर दी गई। उसका शव बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर-4 मार्ग पर रेलवे ट्रैक किनारे मिला।

मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के देवरघाट शक्ती निवासी खोजीराम नारंगे के रूप में हुई है। वह इंदौर में लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने किराए के मकान में रहता था और पोलोग्राउंड स्थित एक कलर लैब में बाइंडिंग का काम करता था। 12 फरवरी को उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

इंदौर में 20 रुपये के लिए युवक की हत्या


जांच में सामने आया कि मोबाइल फोन और महज 20 रुपये लूटने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने युवक पर 18 बार चा.कू से वा.र किए और गला भी रे.त दिया।

पुलिस ने रेडवाल कॉलोनी निवासी आर्यन उर्फ लड्डू वर्मा (20) और भागीरथपुरा निवासी भरत वर्मा (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो चा.कू, 20 रुपये नकद, एक बाइक, टूटा मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात खोजीराम नशे में था। उन्होंने उसे लूटने की कोशिश की। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आर्यन ने उस पर ताबड़तोड़ ह.म.ला कर दिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि खोजीराम अपने भाई से 100 रुपये लेकर शराब खरीदने गया था। 80 रुपये की शराब लेने के बाद वह लौट रहा था, तभी वाइन शॉप के पास से आरोपी उसके पीछे लग गए।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस भागीरथपुरा पहुंची। वहां एक युवक ने बताया कि देर रात आर्यन और भरत उसके घर आए थे और पानी व सुई मांगी थी। शक हुआ कि सुई का इस्तेमाल सिम कार्ड निकालने में किया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल लिया।

आरोपियों ने मोबाइल और सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों कुछ दिन पहले राजस्थान में खाटू श्याम दर्शन कर लौटे थे और वहीं से चा.कू खरीदे थे। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J