विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के परिवार की जालंधर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात! नशेड़ी बाप ने खाना मांगने पर अपनी ही 5 साल की बेटी की ली जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जालंधर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। शराब के नशे में डूबे एक पिता ने महज इसलिए अपनी 5 साल की मासूम बेटी की जान ले ली, क्योंकि वह भूख लगने पर खाना मांग रही थी। यह दर्दनाक मामला जालंधर के दूरदर्शन एनक्लेव का है।

मृत बच्ची निहारिका छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मूल के परिवार से थी, जो पिछले छह वर्षों से जालंधर में किराए के मकान में रह रहा था। मंगलवार को आरोपी पिता अरविंदर (30) की पत्नी काम पर चली गई थी, जबकि वह छुट्टी लेकर घर पर ही था। घर में उसी वक्त 5 साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा मौजूद था।

नशेड़ी पिता ने बेटी की हत्या की, जालंधर में मासूम बच्ची की मौत का मामला

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दोपहर में शराब पी रखी थी। करीब ढाई बजे बच्ची को भूख लगी और वह पापा-पापा कहकर खाना मांगने लगी। इसी बात पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने बच्ची को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर शांत रहने के बाद बच्ची फिर रोने लगी, जिससे उसका नशे में शराब पीने का मजा खराब हो गया।

आरोपी ने बताया कि पहले उसने बच्ची को चुप कराने के लिए उसके मुंह में शराब डालने की कोशिश की। जब वह और जोर से रोने लगी तो उसने उसे धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद बच्ची के गले में चुन्नी फंसाकर जोर से झटका दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह शांत हो गई। आरोपी इसके बाद फिर से शराब पीने लगा।

जब पत्नी घर लौटी तो बच्ची बेसुध पड़ी थी। पत्नी के पूछने पर आरोपी ने पहले कहा कि वह सो रही है, लेकिन गर्दन पर निशान देखने के बाद उसने कबूल किया कि उसने बच्ची को मार दिया है। पड़ोसियों की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने भी अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और दो दिन का रिमांड लिया है। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार आरोपी घटना के वक्त शराब के नशे में था और लगातार यही कह रहा है कि उससे गलती हो गई।

मृत बच्ची की मां नेहा ने बताया कि जब वह घर लौटी तो पति नशे में था और बच्ची बेसुध पड़ी थी। वहीं आरोपी के पिता प्रेम पाल ने कहा कि बेटे की शराब की लत के बारे में तो जानकारी थी, लेकिन वह अपनी ही बेटी की हत्या कर देगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था, काम पर कम जाता था और पत्नी की कमाई से शराब पीता था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J