विज्ञापन

छग में दर्दनाक घटना: इकलौते बेटे की मौत का सदमें में माता-पिता ने फां-सी लगाकर की आ-त्म-हत्या..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। इकलौते बेटे की मौत का सदमा माता-पिता सहन नहीं कर पाए और दोनों ने फां-सी लगाकर सु-सा-इड कर ली।

घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव की है। सोमवार को गांव के लोगों ने घर के पास पेड़ पर दोनों को एक साथ फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जांजगीर-चांपा के धरदेई गांव में बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने फांसी लगाई

मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) के रूप में हुई है। बेटे की असमय मौत के बाद से ही दोनों गहरे सदमे में थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनके इकलौते बेटे की सड़क हादसे में जान चली गई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेटे की मौत के मानसिक आघात के कारण दंपति ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सुरक्षित नीचे उतारा।

पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J