मामला मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र का है। यहां गुरुवार को 25 वर्षीय युवक कैलाश का शव बरामद किया गया। हैरानी की बात यह थी कि उसके शरीर पर न तो चोट के निशान थे और न ही कहीं खून दिखाई दे रहा था। शव के पास उसकी पत्नी विलाप करती मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना से एक रात पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कैलाश की पत्नी ने ही उसकी हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
शुरुआती जांच में मामला सामान्य लग रहा था, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सोशल मीडिया की दीवानगी की भयावह तस्वीर उभरकर आई। दरअसल, घटना से एक दिन पहले कैलाश की पत्नी ने एक शादी समारोह में नाचते हुए अपना वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करना चाहती थी।
कैलाश ने पत्नी को वीडियो अपलोड करने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच घर में झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी ने सोशल मीडिया और YouTube पर हत्या करने का तरीका खोजा।
रात के समय पत्नी ने कैलाश की पगड़ी से ही उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



