विज्ञापन

सांसें रोक देने वाला मंजर! कांकेर में शराब दुकान के आहाते में भालू से युवक का आमना-सामना, 4 मिनट तक युवक पत्थर बनकर लेटा रहा, विडियो देखे!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छगकांकेर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब दुकान के आहाते में सो रहे एक युवक की जिंदगी अचानक खतरे में पड़ गई। कुछ ही पलों में वहां ऐसा मंजर बना कि देखने वालों की सांसें थम जाएं।

यह घटना नरहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र की है। बताया गया कि शराब दुकान के आहाते में युवक गहरी नींद में था, तभी अचानक वहां एक भालू आ पहुंचा। भालू युवक के बेहद करीब पहुंच गया और करीब चार मिनट तक आहाते में इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान युवक और भालू के बीच जिंदगी और मौत का सन्नाटा भरा खेल चलता रहा।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि युवक ने घबराहट में कोई हरकत नहीं की। वह बिल्कुल शांत रहा और पत्थर की तरह स्थिर पड़ा रहा। इसी सूझबूझ और संयम के कारण भालू उसे नुकसान पहुंचाए बिना वहां से चला गया और युवक की जिंदगी बच गई।

VIDEO - 

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह भालू अक्सर जंगल से बाहर निकलकर आसपास के इलाकों में दिखाई देता है और दहशत का माहौल बना देता है। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगल से सटे इलाकों या खाली आहातों में सोते समय पूरी सतर्कता बरतें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J