विज्ञापन

पैरेंट्स सावधान! Blue Whale के बाद कोरियन लव गेम का खौफ! 12, 14 और 16 साल की 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मोबाइल गेम की लत किस कदर खतरनाक हो सकती है, इसका दिल दहला देने वाला मामला गाजियाबाद से सामने आया है। यहां एक टास्क-बेस्ड Korean Lover Game की लत के चलते तीन सगी बहनों ने एक साथ अपनी जान दे दी।

घटना गाजियाबाद के भारत सिटी बी-1 टॉवर, फ्लैट नंबर 907 की है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने कमरे को अंदर से बंद किया। इसके बाद स्टूल रखकर एक-एक कर नौवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी।

मृतक बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई गई है। पिता के मुताबिक, तीनों बेटियों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की गंभीर लत थी। वे हर वक्त साथ रहती थीं, एक साथ नहाती थीं और टॉयलेट भी साथ जाती थीं। गेम की लत इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिता ने बेटियों को गेम खेलने से मना किया था और इस बात को लेकर उन्हें फटकार भी लगाई थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

जिस कमरे में तीनों बहनें सोती थीं, वहां पुलिस को एक डायरी मिली है। डायरी के 18 पन्नों में सुसाइड नोट लिखा मिला। पुलिस के मुताबिक, नोट में लिखा है—
“मम्मी-पापा सॉरी… गेम नहीं छोड़ पा रही हूं। अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसे आप छुड़वाना चाहते थे।”

एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि तीनों ने आत्महत्या की है। किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

तीनों बच्चियों के नाम निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) हैं। पिता चेतन गुर्जर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं और मूल रूप से दिल्ली के खजूरी इलाके के रहने वाले हैं। परिवार में दो पत्नियां, एक 7 साल का बेटा, चार बच्चियां और साली रहती थी।

चेतन ने पहली पत्नी से बच्चे न होने पर उसकी बहन यानी साली से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से निशिका और प्राची का जन्म हुआ। इसके बाद पहली पत्नी से भी एक बेटी हुई, फिर दूसरी पत्नी से एक और बेटी और बेटा हुआ।

घटना के वक्त चेतन दोनों पत्नियों के साथ एक कमरे में सो रहे थे। उसी कमरे में साली, 3 साल की बेटी और 7 साल का बेटा भी मौजूद थे। बच्चियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। तीसरे कमरे में केवल राधा-कृष्ण की तस्वीर लगी थी और इसी कमरे की बालकनी से तीनों ने छलांग लगाई।

Blue Whale Game के बाद अब Korean Lover Game को भी खतरनाक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गेम में प्लेयर एक वर्चुअल साथी चुनता है, जो कोरियन भाषा में बात करता है, प्यार भरे मैसेज भेजता है और रोज नए टास्क देता है। शुरुआत में टास्क आसान होते हैं, लेकिन आगे चलकर ये ज्यादा पर्सनल और कुछ मामलों में जोखिम भरे हो जाते हैं।

कई रिपोर्ट्स में Korean Lover Game की तुलना Blue Whale Challenge से की जा रही है, जिसमें 50 दिनों तक टास्क दिए जाते थे और आखिरी टास्क में खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए कहा जाता था। Blue Whale गेम के चलते दुनिया भर में कई मौतें हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J