जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले के ग्राम सर्वा निवासी उद्रेश वर्मा (17) 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने जमनीडीह गांव जाकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की बात कही। दोस्तों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना।
उसने दोस्त के मोबाइल से कॉल कर रात करीब 11 बजे मिलने की बात की और वहां चला गया। इसके बाद वह लापता हो गया। दोस्तों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 30 जनवरी को भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
कुछ दिनों बाद उसका मोबाइल गांव के पास मिला, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन तेज कर दी। डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
12 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे जमनीडीह गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उसका श.व बरामद हुआ। श.व के कुछ हिस्सों को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया था और सिर गायब था।
दोस्तों ने पुलिस को एक ऑडियो भी सौंपा है, जिसमें आखिरी बार उद्रेश डरे हुए स्वर में बात करता सुनाई दे रहा है। वह कह रहा है कि “मैं वहां से भाग रहा हूं” और लोकेशन भेजने की बात करता है। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस अब युवती और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वे फोन पर बातचीत करते थे।
नाबालिग का श.व मिलने के बाद 13 फरवरी को गुस्साए परिजनों ने भंवरपुर चौकी का घेराव किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों को शक है कि उद्रेश की ह.त्.या कर श.व को जंगल में फेंका गया।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



