साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इस विशेष अवसर पर शिव भक्त व्रत, दान-पुण्य और शिवलिंग पूजन करते हैं। मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं अर्पित करने से न केवल शिवजी बल्कि संबंधित ग्रहों की कृपा भी प्राप्त होती है।
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह मंगल हैं। महाशिवरात्रि के दिन इन राशियों के जातकों को बेलपत्र, शहद और लाल चंदन शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में शुभ संकेत मिलते हैं।
वृषभ और तुला राशि
शुक्र ग्रह के अधीन आने वाली इन राशियों के लोगों को दही, चमेली के फूल, मिश्री और सुगंधित इत्र शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं।
मिथुन और कन्या राशि
बुध ग्रह से जुड़ी इन राशियों के जातकों को हरी दुर्वा, भांग, धतूरा और गन्ने का रस शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इससे मन की चंचलता शांत होती है और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और शिवजी चंद्र के आराध्य माने जाते हैं। इस दिन दूध, सफेद फूल और दही शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन की दुख-विपदाएं दूर हो सकती हैं।
सिंह राशि
सूर्य ग्रह की राशि सिंह के जातकों को महाशिवरात्रि पर गुड़ मिला जल और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और शिव कृपा मिलती है।
धनु और मीन राशि
गुरु ग्रह के स्वामीत्व वाली इन राशियों के लोग केसर, चने की दाल, बेसन की मिठाई और दूध शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। इससे ज्ञान और विवेक में वृद्धि होती है।
मकर और कुंभ राशि
शनि ग्रह से जुड़ी इन राशियों के जातकों को काले तिल, भांग, धतूरा और शमी पत्र शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। भिलाई की पत्रिका न्यूज़ एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



