विज्ञापन

न उम्र देखी, न दूरी! 60 वर्षीय प्रिंसिपल और 28 साल की टीचर ने नेपाल में भागकर रचाई शादी! मचा हड़कंप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे गांव में हलचल मचा दी है। 60 साल के स्कूल संचालक ने 28 साल की शिक्षिका के साथ नेपाल जाकर शादी रचा ली। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, औराई निवासी राकेश शाह (60 वर्ष) एक निजी स्कूल चलाते हैं। उसी स्कूल में 28 वर्षीय शाइस्ता परवीन शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

मुजफ्फरपुर के औराई में स्कूल संचालक और शिक्षिका की नेपाल में शादी की वायरल तस्वीर

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को दोनों अचानक लापता हो गए। चर्चा है कि दोनों नेपाल पहुंचकर भगवान को साक्षी मानते हुए विवाह बंधन में बंध गए। मंदिर में माला पहनाते हुए उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में शाइस्ता ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी में खुश हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने पति के परिवार को परेशान न करने की अपील भी की है।

इधर, शिक्षिका के भाई ने औराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि स्कूल संचालक ने उनकी बहन को शादी और धर्म परिवर्तन की नीयत से अगवा किया है। प्राथमिकी में राकेश शाह की पत्नी, बेटी सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। शिकायत में युवती की बरामदगी की गुहार लगाई गई है।

मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्कूल संचालक के घर और स्कूल पर ताला लटका हुआ है। एहतियातन पुलिस गांव में लगातार गश्त कर रही है।

औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिला है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J