विज्ञापन

वायरल होने की होड़ में हद पार! रेस्तरां में फावड़े से परोसा खाना, यूजर्स बोले– यह आधुनिकता नहीं अन्न का का अपमान है!VIDEO देखे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आधुनिकता की दौड़ में लोग अब ऐसे प्रयोग करने लगे हैं, जो कई बार हैरानी के साथ नाराजगी भी पैदा कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स के बीच नई बहस छेड़ दी है।

वायरल वीडियो एक रेस्तरां का बताया जा रहा है, जिसे एक्स (X) पर @anandh_ks_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्तरां के अंदर एक वेटर खाना लेकर आता है, लेकिन यह खाना किसी प्लेट या ट्रे में नहीं, बल्कि एक फावड़े पर रखा होता है।

वीडियो में वेटर सधे हुए कदमों से हाथ में खाने से भरा फावड़ा लेकर आगे बढ़ता है और टेबल तक पहुंचता है। इसके बाद वह मांसाहार ऑर्डर को टेबल पर पहले से रखे केले के पत्ते पर पलट देता है और वहां से चला जाता है।

परोसे गए खाने में बिरयानी जैसा व्यंजन नजर आता है, जिसमें फिश, अंडा और चिकन के टुकड़े दिखाई देते हैं। खाना परोसने का यह तरीका कई यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

विडियो देखे -

एक्स पर पोस्ट किया गया यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों यूजर्स अपनी राय भी दे चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि भले ही समय बदल रहा हो, लेकिन कुछ चीजों का पारंपरिक रहना ही बेहतर होता है।

कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही खराब सर्विस। ट्रेंड और बिज़नेस ग्रोथ के लिए खाने का अपमान किया जा रहा है।”
दूसरे यूजर ने कहा, “आजकल लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।”
वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “सिर्फ चीजों को अलग दिखाने के लिए। अगर कर पाते तो JCB से भी खाना डिलीवर कर देते।”

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J