विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,किराए के मकान से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने छापा मारकर 3 महिलाएं समेत 5 आरोपी को किया गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक से-क्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के पॉश इलाके केलो विहार में हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने यह रेड कार्रवाई की। पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार गिरोह पर छापा मारते हुए 3 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि केलो विहार स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इन सूचनाओं के आधार पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पूरी योजना के साथ छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह मकान किराए पर लेकर अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था।

इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो किराए के मकान के जरिए इस अवैध कारोबार को चला रहे थे। थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों की तलाश में जुटी हुई है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि रायगढ़ जिले में किसी भी तरह की अनैतिक या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J