विज्ञापन

एक शॉट और सब खत्म! Raipur में बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी आया हार्ट अटैक और थम गई जि-ंदगी!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बैडमिंटन खेलते-खेलते एक कारोबारी की अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पलों में उनकी जि-ंदगी थम गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी 57 वर्षीय अमृत बजाज के रूप में हुई है। वे हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े थे और शुगर पेशेंट बताए जा रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया। मामला Raipur के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड का है।

बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी अमृत बजाज गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमृत बजाज रोज की तरह सोमवार सुबह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने पहुंचे थे। खेल के दौरान उन्होंने एक शॉट मारा। जब शटल कॉक नीचे गिरी तो उसे उठाने बढ़े, तभी अचानक वे धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद दोस्तों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन वे अचेत हो चुके थे।

दोस्तों ने बिना देरी किए उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार और जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों ने बताया कि अमृत बजाज रोजाना दोस्तों के साथ बैडमिंटन और क्रिकेट खेलने जाते थे। यह उनकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा था। 16 फरवरी को भी वे सामान्य रूप से खेल के लिए निकले थे। दोस्तों ने ही परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी।

डॉक्टरों के अनुसार, हार्ट को तीन मुख्य नसों से रक्त की आपूर्ति होती है। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो नसों में ब्लॉकेज बनने लगता है। 40 प्रतिशत तक ब्लॉकेज सामान्य तौर पर ज्यादा समस्या नहीं करता, लेकिन जब यह 70 प्रतिशत से अधिक हो जाता है तो ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है और पंपिंग रुक सकती है। इसी स्थिति को हार्ट अटैक कहा जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि देश में दिल की बीमारियां और डायबिटीज तेजी से बढ़ रही हैं। कई बार बिना किसी स्पष्ट लक्षण के अचानक हार्ट अटैक आ जाता है। हालांकि कई मामलों में पहले संकेत मिलते हैं, जैसे सीने में दर्द या जकड़न, एसिडिटी जैसा एहसास, बाएं कंधे या हाथ में दर्द और सांस फूलना।

ये हैं हार्ट अटैक के सबसे बड़े रिस्क फैक्टर्स

  • अधिक उम्र

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल

  • डायबिटीज

  • स्मोकिंग

  • मोटापा

  • लो फिजिकल एक्टिविटी

  • फास्ट फूड ज्यादा खाना और ऑयली फूड खाना

  • ओवरऑल हेल्थ

  • फैमिली हिस्ट्री

 8 लक्षणों से जांचें अपने दिल की सेहत

  • सीने में दर्द, भारीपन

  • सांस लेने में कठिनाई

  • घबराहट

  • अचानक पसीना आना

  • चक्कर आना

  • बेहोशी आना

  • धड़कनें बढ़ना

  • लेटने से सांस जल्दी चलना और बैठने से आराम मिलना

किस टेस्ट से पता लगाएं हार्ट हेल्दी है या नहीं?

  • 35 साल की उम्र के बाद हर साल एक बार टेस्ट जरूर करवाएं

  • 95% केस टेस्ट के बाद पता चल जाता है कि हार्ट हेल्दी है या नहीं

  • इससे ब्लॉकेज का पता आसानी से चलता है

  • ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच भी जरूरी है

  • टेस्ट बिना किसी दर्द के आसानी से करवाया जा सकता है

यह घटना एक बार फिर से सेहत के प्रति सतर्क रहने का संदेश देती है। अगर आप या आपके आसपास कोई ऐसे लक्षण महसूस करे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ऐसी ही स्थानीय और जरूरी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और खबर को दूसरों तक जरूर पहुंचाएं।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J