जानकारी के मुताबिक, Raipur पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। साल 2019 के एक पुराने प्रकरण में कोर्ट से स्थायी वारंट जारी हुआ था। इसी वारंट की तामिली करते हुए पुलिस ने उसे दबोचा।
पुलिस के अनुसार रोहित तोमर पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 327, 384 और 506 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। इन मामलों में ज-ान से मा-रने की ध-मकी, मा-रपी-ट, जबरन वसूली और मानसिक प्र-ता-ड़ना जैसे आरोप शामिल हैं।
कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट तामिल कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
हालांकि, तेलीबांधा थाना में दर्ज एक मा-रपी-ट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर Supreme Court of India ने रोक लगा रखी है। बताया जा रहा है कि इस केस में करीब छह महीने तक फरार रहने के बाद वह कोर्ट से आदेश लेकर रायपुर लौटा था। उस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था। लेकिन कोतवाली में दर्ज मामले में वह फरार चल रहा था, जिसके चलते अब उसे पकड़ा गया।
यह पहली बार नहीं है जब रोहित तोमर पर पुलिस ने कार्रवाई की हो। इससे पहले भी आधा दर्जन से अधिक बार उस पर कार्रवाई हो चुकी है। हाईपर क्लब गो-लीकां-ड मामले में भी पुलिस ने आरोपी को पैदल जुलूस निकालकर जेल भेजा था। इसके बाद वर्ष 2025 में भी वह मा-रपी-ट के मामले में छह महीने तक फरारी काट चुका है।
शहर में इस गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। पुलिस का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं। ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और खबर को आगे जरूर साझा करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



