अगर आपको लगता है कि घर की सुरक्षा के लिए सिर्फ ऊंचे गेट और सीसीटीवी कैमरे ही काफी हैं, तो यह वायरल वीडियो आपकी सोच बदल सकता है। इस घर में घुसना तो आसान है, लेकिन बाहर निकलना किसी भूलभुलैया से कम नहीं। यही वजह है कि लोग इसे ‘मायाजाल वाला घर’ कह रहे हैं।
इस अनोखे घर का होम टूर वीडियो अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर जस्टिन फ्लॉम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @justinflom से शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि घर का हर कोना किसी पहेली की तरह बना हुआ है।
लिविंग रूम की दीवार पर टंगी एक सामान्य सी पेंटिंग को हल्का सा धक्का देते ही वहां से एक सीक्रेट बेडरूम खुल जाता है, जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए।
VIDEO देखे -
इतना ही नहीं, किचन में रखा फ्रिज भी असल में फ्रिज नहीं है। उसे खोलते ही एक सीक्रेट डोर सामने आ जाता है, जो सीधे कांच से बनी एक गैलरी तक ले जाता है।
इस घर के दरवाजे भी आम घरों जैसे नहीं हैं। इनमें कहीं भी हैंडल नजर नहीं आता। दरवाजे दीवारों में छिपी प्रेशर प्लेट्स को दबाने से खुलते हैं, जिसे कोई अनजान व्यक्ति आसानी से समझ ही नहीं सकता।
वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर करीब 18 करोड़ बार देखा जा चुका है, जबकि 1.3 करोड़ से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
एक यूजर ने लिखा, “घर है या मायाजाल?” तो दूसरे ने कहा, “किसी फेयरी टेल से कम नहीं ये घर।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “अगर गलती से कोई चोर घुस गया तो खुद पुलिस को फोन करेगा—भाई मैं फंस गया हूं, आकर पकड़ लो।”
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



