विज्ञापन

छग :नर्सरी में रोमांस पड़ा महंगा,गर्लफ्रेंड संग दिखे फॉरेस्ट गार्ड से ठुमके लगवाए, बेल्ट से की पि-टाई, पुलिस बोली- शिकायत नहीं मिली!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक चौंकाने वाला VIDEO सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। देवनगर नर्सरी में फॉरेस्ट गार्ड को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखकर कुछ युवकों ने पहले डांस करवाया और फिर बेल्ट व डंडे से पिटाई कर दी। पूरी घटना का VIDEO अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा देवनगर बीट में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देवनगर नर्सरी में बैठकर बातचीत कर रहा था।

देवनगर नर्सरी में फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट का मामला

इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों को साथ देख लिया। पहले युवकों ने मोबाइल पर गाना बजाया और फॉरेस्ट गार्ड से डांस करने को कहा। वर्दी पहने गार्ड से ठुमके लगवाए गए।

जब युवकों को लगा कि डांस ठीक से नहीं हो रहा, तो उन्होंने उसे फटकारा। इसके बाद गर्लफ्रेंड के सामने ही बेल्ट और डंडे से उसकी पि-टाई कर दी। इस दौरान पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया गया।

VIDEO में दिखाई दे रहा है कि पि-टाई के दौरान फॉरेस्ट गार्ड वहां मौजूद एक युवक को पहचान लेता है और उसे “राजू भैया” कहकर बचाने की गुहार लगाता है।

बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल कुछ युवक युवती के रिश्तेदार हैं। घटना के बाद युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को वहां से भगा दिया और युवती को घर भेज दिया। साथ ही नौकरी छोड़ने की धमकी भी दी गई।

बाद में डांस और पि-टाई का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि, अब तक पीड़ित की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इस मामले में सूरजपुर के एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा है कि VIDEO संज्ञान में आया है। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और VIDEO की जांच भी की जा रही है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J