अगर ट्रेन में सफर के दौरान अचानक तबीयत खराब हो जाए, तो घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है। अगर आपके पास दवा है तो तुरंत लें। दवा न होने की स्थिति में टीटीई, ट्रेन गार्ड या ऑन-बोर्ड स्टाफ को तुरंत जानकारी दें।
ट्रेन यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर क्या करें – ज़रूरी टिप्स
1) ट्रेन में अचानक तबीयत खराब होने पर घबराएं नहीं और सबसे पहले अपने पास मौजूद दवा लें।
2) दवा उपलब्ध न होने की स्थिति में तुरंत टीटीई, ट्रेन गार्ड या ऑन-बोर्ड स्टाफ को जानकारी दें।
3) रेलवे स्टाफ से फर्स्ट-एड किट की मदद लें, जो ट्रेन या स्टेशन पर उपलब्ध रहती है।
4) शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पानी या ORS पीते रहें।
5) मेडिकल इमरजेंसी होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत कॉल करें।
6) 139 पर सूचना देने के बाद नजदीकी स्टेशन पर डॉक्टर या मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाती है।
7) जरूरत पड़ने पर रेलवे एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराता है।
8) ट्रेन स्टाफ पैसेंजर लिस्ट देखकर यह पता करता है कि ट्रेन में कोई डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल यात्रा कर रहा है या नहीं।
9)गंभीर स्थिति में यात्री को नजदीकी स्टेशन पर उतारकर इलाज की व्यवस्था की जाती है।
10) इमरजेंसी की स्थिति में ट्रेन को उपयुक्त स्टेशन पर रोका भी जा सकता है।
विज्ञापन
ट्रेन यात्रा के दौरान बीमारियों से बचाव के टिप्स
हमेशा साफ और ताजा भोजन ही करें।
खुले में रखे या बासी खाने से बचें।
केवल सीलबंद बोतल का पानी पिएं।
खाने से पहले हाथ धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।
अपने साथ फर्स्ट-एड किट जरूर रखें।
बुजुर्ग, बच्चे और बीमार यात्रियों का विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



