विज्ञापन

जितना चाहो उतना ले जाओ!’ बॉस ने 8000 कर्मचारियों के सामने रख दिया कैश का ढेर,पर शर्त ये थी! विडियो देख लोग बोले- ऐसी नौकरी कहाँ मिलती है?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी। एक कंपनी ने अपने 8000 कर्मचारियों को ऐसा बोनस दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

मामला चीन की कंपनी हेनान कुआंगशान क्रेन का है। कंपनी ने अपने सालाना मुनाफे का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों में कैश के रूप में बांट दिया। वीडियो में एक बड़ी मेज पर नोटों का ढेर दिखाई देता है और कर्मचारी लाइन में खड़े होकर कैश गिनते नजर आते हैं।

चीनी कंपनी ने 8000 कर्मचारियों को कैश बोनस बांटा

कंपनी के मालिक कुई पेइजुन ने इस साल कर्मचारियों के लिए 19,000,000 पाउंड यानी लगभग 233 करोड़ रुपये का नकद बोनस तय किया था। वार्षिक समारोह के दौरान 8000 कर्मचारियों के लिए 800 मेजें लगाई गईं और सभी को कैश में भुगतान किया गया।

इस बोनस में एक खास शर्त भी रखी गई थी। कर्मचारियों से कहा गया कि वे जितना कैश गिन पाएंगे, उतना अपने साथ घर ले जा सकते हैं। कुछ कर्मचारियों ने तो तेजी से गिनती कर नोटों की कई गड्डियां अपने साथ ले लीं।

विडियो देखे -


South China Morning Post की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को पिछले साल लगभग 29,000,000 पाउंड का मुनाफा हुआ था, जिसमें से 19,000,000 पाउंड कर्मचारियों को बांट दिए गए। कार्यक्रम के बाद लगभग 10,000,000 पाउंड ही शेष बचे।

कंपनी के सीईओ ने इस पहल के पीछे की वजह भी बताई। उनका कहना था कि आज के युवा कार लोन और मॉर्गेज के बोझ से दबे हैं, ऐसे में कंपनी की ओर से दी गई राहत उनके काम आ सकती है। समारोह के दौरान उन्होंने फाइनेंस टीम से मजाक में पूछा कि हम वॉशिंग मशीन क्यों बांट रहे हैं, क्या सोने की कीमतें बढ़ गई हैं?

बताया जाता है कि पहले कंपनी नकद बोनस के साथ हार और अंगूठियां भी गिफ्ट में देती थी, लेकिन अब केवल कैश ही दिया जाता है। और खास बात यही है कि जो जितना पैसा गिन सके, वह उतना अपने घर ले जा सकता है।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर आपको भी ऐसी दिलचस्प और प्रेरक खबरें पसंद हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें|

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J