सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस समेत कई पदों पर चयन किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें सबसे पहले कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण और फिर मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। खास बात यह है कि ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी देना अनिवार्य रहेगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए ऊंचाई, वजन और सीना की माप भी तय की गई है।
जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन परीक्षा जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और योग्यता संबंधी जानकारी ध्यान से जांच लें।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के नंबर 0771-2965212 और 2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारी से भी जानकारी ली जा सकती है।
यह भर्ती अभियान युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का मौका दे रहा है। चयनित उम्मीदवारों को अनुशासन, फिटनेस और प्रोफेशनल स्किल्स की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2026 है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
अगर आप भी देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। अभी आवेदन करें और अपने भविष्य को नई दिशा दें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

